facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: चुभती-जलती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली-NCR में चढ़ने लगा पारा, जानें कैसा है आज का मौसम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- March 31, 2024 | 12:55 PM IST
Delhi weather
Representative Image

 

राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के इलाकों में अब गर्मी बढ़ने लगी है। आज यानी रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

वहीं, सुबह 08:30 बजे ह्यूमिडिटी 71 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा, विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। सोमवार यानी 1 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेने की आशंका है।

कैसी है दिल्ली की एयर क्वालिटी?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 245 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - March 31, 2024 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट