facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कों पर पानी, ट्रैफिक प्रभावित; रेड अलर्ट जारी

Advertisement

Delhi Weather Today: मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

Last Updated- July 10, 2025 | 11:59 AM IST
Delhi-NCR Weather
Representative Image

Delhi Weather Today: दिल्ली में भारी बारिश के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

रेड अलर्ट मौसम विभाग की सबसे गंभीर चेतावनी होती है, जो अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देती है। इससे जनजीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है, साथ ही बाढ़, जरूरी सेवाओं में रुकावट और राहत-बचाव की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि, बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कों पर पानी, ट्रैफिक प्रभावित

दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम को जोरदार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक ठप हो गया।

नहरू प्लेस, औरोबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जीके मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रह्लादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, पुरानी रोहतक रोड, शादिपुर, मधुबन चौक और एनएच-8 जैसे कई अहम इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

ALSO READ | Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में सुबह भूकंप के झटके, हरियाणा तक महसूस हुआ असर

बारिश से पहले मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार सुबह ही बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। पहले ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन दोपहर 3:45 बजे के करीब इसे बढ़ाकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ कर दिया गया, जो शुरुआत में सिर्फ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिल्ली के लिए था। शाम 6 बजे यह अलर्ट पूरे शहर के लिए लागू कर दिया गया। इसके कुछ ही समय बाद, शाम 6:30 बजे मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और बताया कि दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली के ये इलाके रहे सबसे ज्यादा प्रभावित:

  • नेहरू प्लेस
  • औरोबिंदो मार्ग
  • कैलाश कॉलोनी
  • लाजपत नगर
  • सिरी फोर्ट रोड
  • चिराग दिल्ली फ्लाईओवर
  • आउटर रिंग रोड
  • जीके मार्ग
  • रेल भवन
  • अक्षरधाम
  • आश्रम
  • आईटीओ
  • पुल प्रह्लादपुर
  • एमबी रोड
  • ओल्ड रोहतक रोड
  • शादिपुर
  • मधुबन चौक

गुरुग्राम में भी हालात खराब:

एमजी रोड, नेशनल हाईवे 8 और कई अंदरूनी सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार थम गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश के बाद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए नगर निगमों की तैयारियों पर सवाल उठाए।

आज का मौसम कैसा रहेगा? आईएमडी का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश के समय हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

लोगों को सलाह:

  • जब बारिश तेज हो तो बाहर निकलने से बचें
  • जलभराव वाले रास्तों से दूर रहें
  • प्रशासन की तरफ से मिलने वाले अलर्ट्स पर नजर बनाए रखें

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement