facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: कैसा रहेगा आज दिल्ली-NCR का मौसम? बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

Last Updated- August 02, 2024 | 12:12 PM IST
Monsoon 2025 Update
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: दिल्लीवासियों के लिए शुक्रवार की सुबह थोड़ी राहत भरी रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम का यह बदलाव शहरवासियों के लिए एक सुकून भरी सुबह लेकर आया।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने आज दिन भर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बताई है। साथ ही IMD ने दिल्ली में 5 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। आसमान ज्यादातर समय बादल छाए रहने की उम्मीद है।

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी, जो शहर का मुख्य मौसम स्टेशन है, ने सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की। रात में दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिल्ली के पालम में 5.5 मिमी, आया नगर में 8 मिमी, लोधी रोड में 2.8 मिमी, रिज में 3.6 मिमी और एसपीएस मयूर विहार में 10 मिमी वर्षा हुई।

दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता (relative humidity) का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा

यमुना का जलस्तर बढ़ने से हथिनीकुंड बैराज से भी यमुना नदी में 53787 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जोकि अब तक सबसे अधिक है। इससे कुछ दिन पहले यमुना नदी में सिंचाई विभाग द्वारा 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

First Published - August 2, 2024 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट