facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम? घर से निकलने से पहले चेक करें आज का वेदर अपडेट

Delhi Weather: विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और लोगों को ठंड का हल्का अहसास हो सकेगा।

Last Updated- October 05, 2024 | 1:31 PM IST
Weather: Hot Summer day in Delhi
Representative Image

Delhi Weather Today: देश से मॉनसून के जाते ही गर्मी का कहर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उमस भरी गर्मी से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा। इसलिए इस वीकेंड पर घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देख लें।

इस साल जहां कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं कई हिस्सों में बाढ़ का कहर भी देखने को मिला। अब मॉनसून ने देश की राजधानी दिल्ली से भी रुखसत ले ली है, लेकिन ठंड का अभी तक इंतजार ही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और लोगों को ठंड का हल्का अहसास हो सकेगा।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

सुबह 8:30 बजे आर्द्रता स्तर 69 प्रतिशत मापा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 9 बजे 146 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

इस बार बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

दिल्ली में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 2 अक्टूबर को विदा हो चुका है, लेकिन जाते-जाते रिकॉर्ड तोड़ बारिश दे गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार दिल्ली को 1029.9 मिमी बारिश मिली, जो कि सामान्य औसत 640.4 मिमी से काफी ज्यादा है। पिछले साल यह आंकड़ा 660.8 मिमी था।

शुक्रवार को शहर में गर्मी और उमस का माहौल रहा, और तापमान बढ़ा हुआ महसूस हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

First Published - October 5, 2024 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट