facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम? चेक करें वेदर अपडेट

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 29 और 30 सितंबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 1 से 3 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Last Updated- September 28, 2024 | 11:12 AM IST
Weather: Heatwave in Delhi
Representative Image

Delhi Weather Today: मॉनसून की विदाई के साथ दिल्ली-एनसीआर में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को इस महीने की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई, और अक्टूबर की शुरुआत भी गर्म रहने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह से तेज धूप देखने को मिली, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आज यानी शनिवार (28 सितंबर) के लिए भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 29 और 30 सितंबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 1 से 3 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 के साथ ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ तथा 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

 

First Published - September 28, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट