facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में 26 जनवरी तक बारिश होने के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 11:41 AM IST
winter

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में बारिश होने के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर और इस महीने में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में इस महीने में दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था।

विभाग ने आसमान में छाए बादलों को रात में ठंड में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि बादल दिन में गर्मी को रोक लेते हैं, जिससे रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहता है। हालांकि, वे सूर्य की रोशनी को धरती पर पहुंचने से भी रोकते हैं, जिससे दिन के तापमान में कमी आती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement