facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश होने की संभावना

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 11:39 AM IST
Delhi Weather

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में गुरुवार को गरज के साथ छीटें पड़े और बारिश हुई जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गयी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे संतोषजनक श्रेणी (75) में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement