facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा, हल्की बारिश का भी अनुमान

आज दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

Last Updated- March 29, 2024 | 11:25 AM IST
Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने यह जानकारी दी।

शहर में आज सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उसने कहा कि राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी ने दी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 28 से 31 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश/तूफान की गतिविधि की आशंका जताई है। साथ ही 29 और 30 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी (IMD) ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा 31 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

आज दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

First Published - March 29, 2024 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट