facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi weather today: दिल्ली में 21.2 डिग्री तक गिरा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- September 14, 2024 | 10:44 AM IST
Delhi weather

Delhi weather today: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के पिछले 24 घंटे में 57 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने तथा मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी का लेवल 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - September 14, 2024 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement