facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, जानिए क्या होता है रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट का मतलब

Advertisement

आईएमडी मौसम से जुड़ी चेतावनी के लिए चार रंगों का इस्तेमाल करता है

Last Updated- June 27, 2023 | 11:22 AM IST
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तड़के हुई हल्की बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान, सामान्य से तीन डिग्री नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक, पिछले 24 घंटे में 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर ह्यूमिडिटी humidity) 94 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पूर्व में मंगलवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था और आसमान में बादल छाए रहने, मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया था।

मौसम से जुड़ी चेतावनी के लिए चार रंगों का इस्तेमाल

आईएमडी मौसम से जुड़ी चेतावनी के लिए चार रंगों का इस्तेमाल करता है जिसमें ‘ग्रीन’ का अर्थ है कि कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है, ‘येलो’ का अर्थ है कि नजर रखें और नयी जानकारी लेते रहें।

‘ऑरेंज’ का अर्थ है कि किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें। ‘रेड’ का अर्थ है कि अविलंब कार्रवाई करें।

मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले, रविवार को देश की राजधानी में दस्तक दे चुका है। इससे दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement