facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 11:44 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सुधार के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शहर में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी।

शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का एक्यूआई 218 (खराब) दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 फीसदी रहा। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने और बुधवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement