facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी नहीं मिली कोहरे से राहत, जानें क्या है तापमान

Delhi Weather: सुबह साढ़े पांच बजे पालम इलाके में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। दिल्ली हवाई अड्डों पर शनिवार सुबह 8.30 बजे कोहरा नहीं था।

Last Updated- February 03, 2024 | 2:56 PM IST
Weather: Fog in Delhi
Weather: Fog in Delhi (File pic)

Delhi Weather Today: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े पांच बजे पालम इलाके में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। दिल्ली हवाई अड्डों पर शनिवार सुबह 8.30 बजे कोहरा नहीं था। पालम हवाई अड्डे पर 800 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग पर 1,500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। आईएमडी ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शनिवार को घने कोहरे का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 217 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 178 यानि मध्यम श्रेणी में था।

First Published - February 3, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट