facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद है।

Last Updated- September 10, 2024 | 11:23 AM IST
Monsoon 2025 Update
Delhi Weather Today (File Photo)

Delhi Weather Today: दिल्ली में हाल के दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिख रहा है, जहां दिन में तेज धूप और शाम को बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डीप डिप्रेशन के कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के चलते दिल्ली में एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद है। हालांकि, भारी बारिश से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने दिन में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सापेक्षिक आर्द्रता (relative humidity) का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जानें 17 सितंबर तक दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर 2024 को तापमान 36.5°C रहेगा और मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 सितंबर 2024 को तापमान 23.59°C तक गिर सकता है और भारी बारिश का अनुमान है। 13 सितंबर 2024 को तापमान 23.83°C के आसपास रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। 14, 15 और 16 सितंबर 2024 को तापमान क्रमशः 28.53°C, 29.61°C, और 30.16°C रहेगा और आकाश में घने बादल छाए रहेंगे। 17 सितंबर 2024 को तापमान 29.16°C तक पहुंच सकता है और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बारिश और बादल छाए रहने से वायु गुणवत्ता में भी कुछ सुधार हो सकता है।

First Published - September 10, 2024 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट