facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi weather: शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Last Updated- January 11, 2025 | 11:28 AM IST
Weather: Fog in Delhi
Representative Image

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में शनिवार को बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारों की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि शनिवार शाम करीब 5 बजे हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गूगल अपडेट्स के मुताबिक, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। IMD की भविष्यवाणी में कहा गया है, “आम तौर पर आसमान में बादल रहेगे। सुबह के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।”

शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में ठंड का कहर

दिल्ली में 9 जनवरी को ठंड ने अपने तेवर और सख्त कर लिए। ठंडी हवाओं और खराब मौसम की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले कुछ दिनों में सुबह के समय तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन आज तापमान ने एक नया निचला स्तर छू लिया। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगता है कि अभी दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिलने वाली।

यह भी पढ़ें: Climate change: 2024 अब तक का सर्वाधिक गर्म साल

उत्तर भारत के मौसम का हाल

IMD ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बहुत घना कोहरा की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में विज़िबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा, “पंजाब में अधिकतर जगहों पर मध्यम से घना कोहरा रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा देखा जा सकता है।” इसके साथ ही, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का स्मॉग या मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय धीमी गति रखने की सलाह दी गई है। कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विज़िबिलिटी प्रोसिजर लागू

दिल्ली एयरपोर्ट ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी है कि लो विज़िबिलिटी प्रोसिजर लागू किया गया है, लेकिन फिलहाल सभी फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि फ्लाइट की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

सुबह करीब 6 बजे एयरपोर्ट ने एक और अपडेट में कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी हैं, लेकिन CAT III तकनीक से लैस न होने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन से संपर्क कर जानकारी लें।” एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दो दिनों की धूप के बाद मौसम ने ली करवट, पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, वीकेंड में बारिश की भी संभावना

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, एयर क्वालिटी पहुंची ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से गिरकर ‘बेहद खराब’ (Severe) स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के मुताबिक:

  • 0 से 50 तक AQI को ‘अच्छा’ माना जाता है।
  • 51 से 100 ‘संतोषजनक’,
  • 101 से 200 ‘मध्यम’,
  • 201 से 300 ‘खराब’,
  • 301 से 400 ‘बहुत खराब’,
  • और 401 से 500 ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

First Published - January 11, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट