facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, आज हल्की बारिश का अनुमान

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 12:12 PM IST
delhi

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लू की स्थिति बनी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान भी जताया है।

दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्स से तीन डिग्री अधिक है।

वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत रहा। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है और मजदूरों, बेघर लोगों तथा जानवरों के लिए स्थिति असहनीय हो रही है। आईएमडी के अनुसार, दिल्लीवासियों को बुधवार को बारिश होने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस साल का अभी तक का सर्वाधिक तापमान है।

नजफगढ़ में तापातन 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बनकर उभरा था। आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 11:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement