facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कोहरे का साया, ट्रेन-फ्लाइट प्रभावित

कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

Last Updated- December 30, 2023 | 12:23 PM IST
Delhi Weather Today, Heavy fog in Delhi NCR
Representative Image

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा रहा वहीं, कई इलाकों में दृश्यता में सुधार आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर रही जबकि रिज क्षेत्र में यह 500 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरे से कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत रही।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 332 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

First Published - December 30, 2023 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट