facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश से राहत की बौछार, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Advertisement

Delhi Weather Today: IMD के अनुसार, 15 जून को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Last Updated- June 15, 2025 | 9:21 AM IST
Weather: Rains in Delhi
Representative Image

Delhi Weather Update: दिल्लीवालों को रविवार को गर्मी से बड़ी राहत मिली जब राजधानी में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिला।

कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं

कृषि भवन, रफी मार्ग और उद्योग भवन जैसे इलाकों से बारिश और तेज हवाओं की तस्वीरें सामने आईं। लंबे वक्त से चल रही झुलसाती गर्मी का सिलसिला टूट गया। हालांकि, तेज बारिश और हवाओं के कारण सुबह-सुबह ट्रैफिक पर असर पड़ा और कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अलर्ट में कहा गया कि तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के साथ हवाओं की स्पीड 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Update: देशभर में दस्तक देने को तैयार मॉनसून, 17 जून तक मिल सकती है गर्मी से राहत

दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार, 15 जून को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 जून तक बहुत तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, कर्नाटक में भी इस दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को हवा की क्वालिटी में सुधार देखने को मिला और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में आ गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 14 जून की सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 146 रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले यानी शनिवार को 176 था।

CPCB के स्टैंडर्ड्स के मुताबिक:

  • AQI 0 से 50 के बीच हो तो हवा ‘गुड’ मानी जाती है

  • 51 से 100 ‘सैटिस्फैक्टरी’

  • 101 से 200 ‘मॉडरेट’

  • 201 से 300 ‘पुअर’

  • 301 से 400 ‘वेरी पुअर’

  • 401 से 500 के बीच होने पर हवा ‘सीवियर’ कैटेगरी में आ जाती है

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR की हवा ‘पुअर’ कैटेगरी में बनी हुई थी, लेकिन अब इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला है। मौसम विभाग और पर्यावरण एजेंसियां उम्मीद जता रही हैं कि अगर मौसम साथ दे, तो आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी और बेहतर हो सकती है।

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement