facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया तेज हवाओं का अलर्ट

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य है।

Last Updated- April 06, 2024 | 11:06 AM IST
Delhi Weather Update
Representative Image

Delhi Weather Today, 6 April: दिल्ली-NCR के लोगों को अगले दो दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तपिश से राहत मिलने के संकेत दिए हैं। आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता (humidity) 46 फीसदी रही।

इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कैसी है दिल्ली की एयर क्वालिटी?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi Air Quality Index) सुबह नौ बजे 167 दर्ज किया गया जो “मध्यम” श्रेणी में आता है। शून्य से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

शुक्रवार को कैसा था मौसम?

शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली-एनसीआर के लोग धूप से परेशान रहे। हालांकि, शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिला था और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

First Published - April 6, 2024 | 11:06 AM IST

संबंधित पोस्ट