Delhi Weather today: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आज दिन के दौरान आंधी के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार, शहर में ह्यूमिडिटी (Humidity) का लेवल 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश के लिए तैयार रहने का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के मुताबिक, मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान (Max temp) 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।