facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi weather Today: दिल्ली में लौटी सर्दी! दिन भर छाए रहेंगे बादल

Advertisement

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

Last Updated- March 05, 2024 | 10:49 AM IST
Global Pollution List: 13 cities of India in the top 20 most polluted cities of the world, Delhi is the most polluted capital दुनिया के टॉप 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, आज राजधानी में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह 9 बजे के आसपास न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 10:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement