facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 12:40 PM IST
Delhi

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गणतंत्र दिवस यानी बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को इस महीने का अभी तक सर्वाधिक न्यूनतम तापामन 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चार साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में आने वाले चार-पांच दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसा नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण हुआ। पिछले साल जनवरी में शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक थी। भाषा निहारिका मनीषा

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement