facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, विजिबिलिटी जीरो

आईएमडी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Last Updated- January 13, 2024 | 3:15 PM IST
Delhi
Representative Image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम है। राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम था। आईएमडी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह 5:30 बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी ।

इस बीच, रेलवे ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 365 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

First Published - January 13, 2024 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट