facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Update: जोरदार बारिश से दिल्ली-NCR हुआ पानी-पानी; 13 अगस्त के लिए IMD की चेतावनी जारी

Advertisement

Delhi Weather Update: आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार (13 अगस्त) को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:42 AM IST
delhi weather
Representatve Image

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक हफ्ते से इंद्रदेव काफी मेहरबान होते नजर आ रहे है। बीते सोमवार को भी देश की राजधानी समेत NCR के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिली। हालांकि, री बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़कें जलमग्न हो गईं और गाड़ियां की रफ्तार धीमी हो गई। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का ऐसा ही रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कैसा है दिल्ली का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 6:30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार (13 अगस्त) को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यहां भी होगी भारी बारिश

दिल्ली के अलावा, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दार्जिलिंग शामिल हैं।

अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 7:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement