facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Update: शीतलहर से कांपी दिल्ली, कोहरे का प्रकोप जारी

दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘‘शीत दिवस’’ का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। तेज ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

Last Updated- January 10, 2024 | 11:13 AM IST
Delhi Weather Update: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली, जानें आज का तापमान
Weather: Foggy winter morning

राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को मध्यम कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने के साथ शीत स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘‘शीत दिवस’’ का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। तेज ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 269 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।

मंगलवार को 24 घंटे का एक्यूआई 366 था जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

First Published - January 10, 2024 | 11:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट