facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज कितनी है ठंड? जानें मौसम का ताजा हाल

Advertisement

मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं।

Last Updated- January 09, 2024 | 11:16 AM IST
Weather Today
Weather: Winter fog in Delhi (File Photo)

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जिसमें न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है। नैनीताल में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में बीते वर्ष 15 दिसंबर को सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था जो 4.9 डिग्री सेल्सियस था। यह औसत तापमान से चार डिग्री कम था। आईएमडी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा था,”मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘शीत’ से लेकर ‘गंभीर शीत’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है और इसके बाद ठंड कम हो सकती है।”

दिल्ली में सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement