facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Update: कैसा है आज दिल्ली-NCR के मौसम का हाल?

Delhi Weather Today: आईएमडी ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे आसपास के इलाकों में ‘घने कोहरे’ का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

Last Updated- January 11, 2024 | 11:42 AM IST
Delhi Air Pollution: The capital covered with a blanket of poisonous smog, AQI reached 'severe' category in some areas राजधानी जहरीली धुंध की चादर से ढंकी, कुछ इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा
Representative Image

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह काफी ठंड रही और कोहरा छाया रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे आसपास के इलाकों में ‘घने कोहरे’ का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे से कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला ने सुबह 5:30 बजे दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज किया हालांकि, सतही हवाओं के कारण सुबह सात बजे तक यह सुधरकर 500 मीटर पहुंच गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम जबकि 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत थी।

First Published - January 11, 2024 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट