facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: कैसा है आज दिल्ली का मौसम? चेक करें का वेदर अपडेट

Advertisement

Delhi AQI: दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 है, जो "खराब" श्रेणी में आता है। सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों और बच्चों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Last Updated- December 21, 2024 | 12:44 PM IST
Weather: Winter fog in Delhi
Weather: Winter fog in Delhi

Delhi Weather Today: राजधानी की हवा में शनिवार सुबह स्मॉग और कोहरे का घना असर दिखा। हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी से ठंड की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन सुबह के समय घने या मध्यम स्तर के कोहरे के साथ स्मॉग का असर बरकरार रहने की संभावना है। शनिवार को दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम के वक्त फिर से स्मॉग और हल्के कोहरे की वापसी हो सकती है।

पारा 23 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम और 8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर रहने का अनुमान है। ठंड और प्रदूषण के इस दौर में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे को उसकी घनत्व के आधार पर अलग-अलग स्तरों में बांटा गया है। अगर कोहरा मध्यम स्तर का हो, तो दृश्यता 200 से 500 मीटर के बीच रहती है। वहीं, घने कोहरे की स्थिति में यह घटकर सिर्फ 50 से 200 मीटर तक सिमट जाती है। ऐसे में, वाहन चालकों को सतर्कता बरतने और फॉग लाइन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

दिल्ली का AQI

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों और बच्चों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। अन्य लोग भी बाहर की गतिविधियों को सीमित रखें।

दिल्ली में कल, 22 दिसंबर 2024, न्यूनतम तापमान 15.45°C और अधिकतम तापमान 22.75°C रहने की संभावना है। नमी का स्तर 20% रहेगा।

आने वाले वीकेंड में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे की चेतावनी दी है, जिससे दृश्यता और भी कम हो सकती है। हालांकि, 26 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जो जहरीली हवा से थोड़ी राहत दिला सकती है।

दिल्ली अभी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के तहत है, जो सबसे सख्त प्रदूषण नियंत्रण उपाय हैं। इसके तहत निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध और गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक शामिल है।

 

Advertisement
First Published - December 21, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement