facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Update: वीकेंड पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम? चेक करें वेदर रिपोर्ट

Delhi Weather Update: रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अप्रैल, 14 अप्रैल को देश की राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Last Updated- April 12, 2024 | 12:04 PM IST
Weather Report
File Photo: Delhi Weather Report

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी में दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वीकेंड पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

सूरज की बढ़ती तपिश के बीच इस वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अप्रैल, 14 अप्रैल को देश की राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। अगर बारिश होती है तो तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री गिरावट आने की भी संभावना है, लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिल सकेगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 17 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

शुक्रवार को कैसा है मौसम का हाल?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक रिलेटिव ह्यूमिडिटी का लेवल 27 फीसदी दर्ज किया गया।

पड़ेगी भीषण गर्मी

IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में आसमान से आग बरसने वाली है। गुरुवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे ज्यादा तपामान दर्ज हुआ। रिपोर्ट अनुसार, यहां अधिकतम 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

First Published - April 12, 2024 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट