facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR पर इंद्र देव मेहरबान! आज भी जमकर होगी बरसात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Advertisement

सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Last Updated- August 12, 2024 | 7:02 AM IST
Weather: Rains in Delhi
Representative image

Delhi Weather Update: रविवार का दिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पूरी तरह बारिश के नाम रहा। सुबह से ही तेज बारिश ने कई इलाकों में दस्तक दी, जो शाम तक जारी रही। शाम के वक्त घने बादलों के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

आज भी जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग (IMD) ने सुबह करीब 10 बजे दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट को बदलते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। घने बादलों के बीच राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अगस्त को भी हल्की बारिश के साथ तापमान 34 और 27 डिग्री के आसपास रहेगा। 14 और 15 अगस्त को फिर से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट रहेगा। इन दोनों दिनों में तापमान 32-33 डिग्री अधिकतम और 27-28 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। 16 और 17 अगस्त से बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन बादल बने रहेंगे, जिससे उमस वाली गर्मी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान 33-34 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहेगा।

बारिश ने ली बच्चों की जान

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, दिल्ली में बारिश से संबंधित हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक, इनमें से एक घटना आउटर दिल्ली के रणहौला इलाके की है, जहां शनिवार को 13 साल के आदित्य राज की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेट खेलते समय वह बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया था। परिवार ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरी घटना रोहिणी सेक्टर-20 की है। यहां एक डिस्ट्रिक्ट पार्क में 7 साल के बच्चे तरुण की डूबने से मौत हो गई। पार्क में बारिश का पानी जमा हो जाने से एक बड़ा तालाब बन गया था। शनिवार को तरुण वहां खेलते समय पानी में नहाने चला गया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 7:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement