facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Update: दिल्ली की सांसों पर प्रदूषण का वार, गोपाल राय ने तुरंत कदम उठाने का किया आग्रह

Advertisement

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में उत्तरी भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने की तुरंत जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन बहुत अहम हैं।

Last Updated- October 27, 2024 | 3:14 PM IST
Delhi Pollution: Delhi's AQI 'very bad', minimum temperature 20.4 degrees Celsius दिल्ली की AQI ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस
Representative Image

Delhi AQI Today: दिल्ली में दो दिन की राहत के बाद रविवार को वायु गुणवत्ता फिर से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। प्रदूषण को कम करने वाली हवाओं की गति धीमी हो जाने के कारण, हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 359 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 255 के मुकाबले तेजी से बढ़ा।

सीपीसीबी ने 40 निगरानी केंद्रों में से 36 का डेटा जारी किया, जिसमें आनंद विहार, अलीपुर, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, वजीरपुर, विवेक विहार और सोनिया विहार में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ पाई गई, जबकि बाकी 28 केंद्रों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ दर्ज किया गया। एक्यूआई की श्रेणियां इस प्रकार होती हैं: 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में हवा की गति शून्य किलोमीटर प्रति घंटा थी। पिछले दो दिनों तक अनुकूल हवाओं की वजह से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘खराब’ हो गई थी। रविवार सुबह दिल्ली में घना धुंध छा गया, जिससे दिखाई देना मुश्किल हो गया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। आईएमडी ने बताया कि सुबह नमी का स्तर 93 प्रतिशत था। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

गोपाल राय ने वायु प्रदूषण से निपटने का दिया आदेश

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में उत्तरी भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने की तुरंत जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन बहुत अहम हैं। शुक्रवार को केंद्र सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद, राय ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्री भी शामिल हुए, जहां क्षेत्र में खराब होती वायु गुणवत्ता पर चर्चा की गई और इसे सुधारने के उपायों पर बात हुई।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement