facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली में सुहाना बना रह सकता है मौसम, दो दिन बारिश का अलर्ट

Advertisement

विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Last Updated- August 09, 2023 | 12:00 PM IST
Delhi Weather Update Today

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को उमस भरी गर्मी रहने और अगले दो दिन में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने शहर का न्यूनतम तापमान बुधवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तथा अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने भारी बारिश के कारण दिल्ली में पिछले पांच साल में जुलाई में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही जबकि औसत अधिकतम तापमान भी 2016 के बाद से सबसे निचले स्तर पर गिर गया।

शहर में जुलाई में 384.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पिछले 15 वर्ष में इस महीने में दूसरी बार हुई सबसे अधिक बारिश है। जुलाई में सामान्यत: 195.8 मिलीमीटर बारिश होती है। पिछले चार महीनों में दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

मार्च में 17.4 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले 53.2 मिलीमीटर, अप्रैल में 16.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 20.1 मिलीमीटर, मई में 30.7 मिलीमीटर के मुकाबले 111 मिलीमीटर और जून में 74.1 मिलीमीटर के मुकाबले 101.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Delhi agriculture land: दिल्ली सरकार ने कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 गुना तक बढ़ाया

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 11:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement