facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Update: दिल्ली में कब दस्तक देगी ठंड? जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi Weather: ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Last Updated- October 09, 2024 | 12:46 PM IST
Delhi Weather
Representative image

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मानसून के जाते ही दिन के समय में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि, रात में मौसम में थोड़ा ठंडा रहता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

कैसा है आज दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.8 डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे तक ह्यूमिडिटी 78% रही। मौसम विभाग ने बताया कि आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

अगले हफ्ते से मौसम ले सकता है करवट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद से सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक या फिर दिवाली के बाद से ठंड पूरी तरह दस्तक दे सकती है। हालांकि, दिन के समय धूप की वजह से गर्मी अभी बनी रहेगी।

First Published - October 9, 2024 | 12:46 PM IST

संबंधित पोस्ट