facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ले सकता है करवट, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 2:47 PM IST
Heat Wave Alert

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं और दिन में हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी और राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के चलते मंगलवार तड़के तीन बजे से साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली से जयपुर के बीच पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा।

IMD के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह लगातार चौथा दिन था, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति थी।

आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है।

वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के बीच उत्तर-पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था।

विभाग ने कहा था कि इस अ‍वधि में मध्य, पूर्व और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की आशंका है। दिल्ली में 2022 में अप्रैल का महीना ज्ञात मौसम इतिहास का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना दर्ज किया गया था, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।

पिछले साल अप्रैल में शहर में नौ दिन लू चली थी। इनमें से चार दिन महीने के शुरुआती दस दिनों में पड़े थे, जो 2010 के बाद इस महीने में सर्वाधिक थे। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 28 और 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह बीते 12 वर्षों में अप्रैल में दिल्ली में दर्ज सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement