facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi World Book Fair 2023: विश्व पुस्तक मेला की टिकटें 20 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध

Advertisement
Last Updated- February 26, 2023 | 9:19 AM IST
Delhi World Book Fair
PTI

दिल्ली में शनिवार से शुरू विश्व पुस्तक मेला की टिकटें 20 मेट्रो स्टेशनों से भी खरीदी जा सकेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेशनल बुक ट्रस्ट ने गुरुवार को घोषणा की थी कि नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीएफ) में करीब 30 देशों के एक हजार प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं और कोविड-19 महामारी की वजह से तीन साल के बाद पूरी क्षमता से इसका आयोजन हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले की टिकटें दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के चुनिंदा स्टेशनों पर 25 फरवरी से पांच मार्च तक बेची जाएगी। टिकटों की बिक्री 20 स्टेशनों पर सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होंगी।’’

बच्चों के लिए 10 रुपये और वयस्क के लिए 20 रुपये की टिकट लेनी होगी जबकि स्कूली बच्चों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रवेश निशुल्क होगा।

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक पुस्तक मेला की टिकटें लेड लाइन पर दिलशाद गार्डन और रिठाला स्टेशन पर, येलो लाइन पर जहांगीरपुरी, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, राजीव चौक, हौज खास और हुडा सिटी सेंटर पर उपलब्ध होंगी।

इसी प्रकार ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर 18, वैशाली, सुप्रीम कोर्ट (प्रगति मैदान), मंडी हाउस, राजेंद्र प्लेस, कीर्ति नगर स्टेशनों पर पुस्तक मेले की टिकटों की बिक्री होंगी। अधिकारियों ने बताया कि वॉयलट लाइन के आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर भी पुस्तक मेले की टिकटें खरीदी जा सकती है।

Advertisement
First Published - February 26, 2023 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement