facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Year Eve पर दिल्ली वालों ने खरीदी शराब की 24 लाख बोतलें! दिसंबर में 4.97 करोड़ बोतलों की बिक्री

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में 520 दुकानों के नेटवर्क के माध्यम से 3,99,60,509 (3.99 करोड़) शराब की बोतलें बेची गईं।

Last Updated- January 02, 2024 | 4:49 PM IST
Liquor stocks

liquor sales in Delhi: दिल्ली में नये साल की पूर्व संध्या पर शराब की 24 लाख बोतलों की बिक्री दर्ज की गई, जो 2022 की इसी तारीख से लगभग 18 प्रतिशत अधिक है।

आबकारी विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में 520 दुकानों के नेटवर्क के माध्यम से 3,99,60,509 (3.99 करोड़) शराब की बोतलें बेची गईं। दिसंबर, 2023 में 635 दुकानों से 4,97,80,240 (4.97 करोड़) बोतलें बेची गईं।

नये साल की पूर्व संध्या पर 24 लाख बेची गईं

आंकड़े के अनुसार, नये साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर 24,00,726 (24 लाख) शराब की बोतलें बेची गईं – जो दिसंबर, 2023 के दौरान एक दिन की सबसे अधिक बिक्री है। 31 दिसंबर, 2022 को 20,30,664 (20.30 लाख) बोतलों की बिक्री दर्ज की गई – यह उस महीने के लिए एक दिन की सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा भी है।

दिसंबर, 2023 में दूसरी सबसे बड़ी बिक्री क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) को दर्ज की गई जब 19,42,717 (19.42 लाख) बोतलें बेची गईं।

आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में इसी दिन 14,69,357 (14.69 लाख) बोतलें बेची गईं। आंकड़ों से यह भी पता चला कि 30 दिसंबर, 2023 को 17,79,379 (17.79 लाख) शराब की बोतलें बेची गईं, जबकि 2022 में उसी दिन 14,66,353 (14.66 लाख) बोतलें बेची गईं। वर्ष 2023 में सबसे कम बिक्री पांच दिसंबर को दर्ज की गई जब 12,84,222 (12.84 लाख) बोतलें बेची गईं, जबकि 2022 में इसी दिन 13,81,531 (13.81 लाख) बोतलें बेची गईं।

वर्ष 2022 में सबसे कम बिक्री चार दिसंबर को दर्ज की गई थी, जब 9,03,835 (9.03 लाख) बोतलें बिकीं थी। दिसंबर, 2023 में शराब की बोतलों की बिक्री हर दिन 10 लाख से अधिक रही। भाषा अमित पवनेश अजय

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 4:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement