facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई

Advertisement

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई

Last Updated- March 14, 2023 | 10:41 AM IST
Delhi pollution: Preparation for winter action plan started to deal with pollution, 42% reduction in PM-10 in 9 years

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह-सुबह गर्मी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान, अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे मध्यम श्रेणी में (150) रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement