facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गर्मी बढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 6,916 मेगावॉट पर पहुंची

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 11:08 AM IST
electricity consumption

गर्मी बढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को बढ़कर 6,916 मेगावॉट पर पहुंच गयी। यह इस गर्मी में अबतक की सर्वाधिक मांग है। वितरण कंपनियों के अनुसार, मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली की अधिकतम मांग 6,916 मेगावॉट पर पहुंच गयी जो सोमवार को 6,532 मेगावॉट थी।

इससे पहले, पिछले साल गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग 7,695 मेगावॉट रही थी। इस साल इसके 8,100 मेगावॉट तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली के उत्तरी भाग में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपने क्षेत्र में 2,012 मेगावॉट की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया।

कंपनी ने यह भी कहा कि इस मौसम में उसके क्षेत्र में बिजली की अधिकतम मांग 2,320 मेगावॉट पहुंचने का अनुमान है। कंपनी ने इसको ध्यान में रखते हुए 2,500 मेगावॉट की अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था कर रखी है।

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसई राजधानी पावर लि. और बीएसईएस यमुना पावर लि. के क्षेत्रों में बिजली की अधिकतम मांग क्रमश: 2,934 मेगावॉट और 1,525 मेगावॉट रही और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस महीने दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक मई को मांग 3,644 मेगावॉट थी जो आज 6,916 मेगावॉट पर पहुंच गयी।’’

दिल्ली में बिजली मांग बढ़ने का प्रमुख कारण एयर कंडीशनर, कूलर जैसे ठंडा करने वाले उपकरणों का उपयोग है। एक अनुमान के अनुसार गर्मियों में बिजली की करीब 50 प्रतिशत मांग ठंडा करने वाले उपकरणों की वजह से है।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement