facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yamuna Expressway पर अपैरल पार्क में औद्योगिक पार्क की मांग बढ़ी

Advertisement

यीडा के सेक्टर 29 में क्लस्टर के तौर पर बन रहे इस अपैरल पार्क में देश की जानी मानी कंपनियों ने अपनी इकाई की स्थापना के लिए जमीन मांगी है।

Last Updated- October 22, 2023 | 6:53 PM IST
yamuna expressway

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) और फिल्म सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं के धरातल पर आने के बाद अब यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण (यीडा) में बन रहे अपैरल पार्क (Apparel Park) में भूखंडों की मांग ने तेजी पकड़ी है।

यीडा के सेक्टर 29 में क्लस्टर के तौर पर बन रहे इस अपैरल पार्क में देश की जानी मानी कंपनियों ने अपनी इकाई की स्थापना के लिए जमीन मांगी है।

प्राधिकरण सेक्टर 29 में 175 एकड़ के क्षेत्र में अपैरल पार्क की स्थापना कर रहा है जहां टेक्सटाइल व संबंधित उद्योग से संबंधित कंपनियों को जमीन दी जानी है।

अपैरल पार्क बल्लभगढ़ के पास दिल्ली नोयडा एक्सप्रेस वे के करीब बनाया जा रहा है। इस अपैरल पार्क को राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ा जा रहा है जबकि प्राधिकरण में रैपिड रेल के निर्माण की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं। इन सब सुविधाओं के बाद यहां लगने वाली इकाइयों के लिए कारोबार में और भी सुगमता होगी।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इस पार्क में कुल 89 औद्योगिक भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। अब तक इनमें से 81 भूखंडों के लिए आवंटन किया जा चुका है। हालांकि अभी भी करीब 70 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों के लिए इस अपैरल पार्क में भूखंड की मांग की जा रही है।

अपैरल पार्क में 64 भूखंडों के लीज प्लान को स्वीकृत करते हुए उन्हें निर्माण के लिए जरुर अनुमतियां दी जा चुकी हैं। कुल 39 इकाइयों को अपैरल पार्क में जमीन पर भौतिक कब्जा भी दिया जा चुका है जिन पर जल्दी ही निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि अपैरल पार्क में कन्वेंशन सेंटर के साथ ही एग्जिबिशन सेंटर और डेडिकेटेड कार्गो की स्थापना की जाएगी। जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही डेडिकेटेड कार्गो विकसित किया जा रहा है जिसमें सबसे ज्यादा फायदा अपैरल पार्क में लगने वाली टेक्सटाइल इकाइयों को ही होगा।

जेवर के कार्गो सेंटर की वजह से यहां से तैयार माल की ढुलाई सस्ती पड़ेगी। जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में कार्गो सेंटर में सबसे ज्यादा 37 फीसदी की हिस्सेदारी टेक्सटाइल उद्योग की होने का अनुमान लगाया गया है।

हाल ही में यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों में जमीनी निर्माण की अनुमति को बढ़ा दिया है। अब यीडा में मिलने वाले औद्योगिक भूखंडों पर 60 फीसदी तक भूतल पर निर्माण किया जा सकेगा। इस अनुमति के बाद भी यहां औद्योगिक भूखंडों की मांग बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement