facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेंगलुरु में तीसरी तिमाही में कार्यस्थल को पट्टे पर लेने की मांग में 28% की गिरावट : Vestian

Advertisement

वेस्टियन ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए भारत के शीर्ष सात शहरों की अपनी कार्यालय बाजार रिपोर्ट जारी की।

Last Updated- November 20, 2023 | 1:25 PM IST
Supply of office space decreased by 6% in 8 major cities last year, demand at all-time high बीते साल 8 प्रमुख शहरों में ऑफिस स्पेस की सप्लाई 6% घटी, मांग ऑलटाइम हाई पर
Representative Image

बेंगलुरु कार्यालय बाजार चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में प्रभावित हुआ। इस दौरान कार्यस्थल को पट्टे पर लेने की मांग में 28 प्रतिशत की गिरावट आई। कॉरपोरेट जगत की कमजोर मांग के बीच नई कार्यस्थलों को पट्टे पर लेने की दर में भी सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट आई। रियल एस्टेट के सलाहकार वेस्टियन ने यह जानकारी दी।

वेस्टियन ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए भारत के शीर्ष सात शहरों की अपनी कार्यालय बाजार रिपोर्ट जारी की। बेंगलुरु में जुलाई-सितंबर तिमाही में कार्यालय स्थल की मांग सालाना आधार पर 28 प्रतिशत गिरकर 36 लाख वर्ग फुटा हो गई। यह एक साल पहले समान अवधि में 50 लाख वर्ग फुट थी। बेंगलुरु में नए कार्यस्थलों की मांग सालाना आधार पर 25 प्रतिशत गिरावट के साथ 27 लाख वर्ग फुट रही।

वेस्टियन को उम्मीद है कि बड़ी आईटी कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को कार्यालय वापस बुलाने के फैसले से बेंगलुरु में कार्यालय स्थल की मांग बढ़ेगी। रिसल एस्टेट सलाहकार के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई-सितंबर में कार्यस्थल को पट्टे पर देने की सकल मांग 21 प्रतिशत बढ़कर 1.59 करोड़ वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1.31 करोड़ वर्ग फुट थी।

यह भी पढ़ें : China Plus-One की रणनीति से भारतीय सोलर मॉड्यूल को मिल रहे विदेशी बाजार

बेंगलुरु के अलावा इसमें शामिल अन्य छह प्रमुख शहर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद हैं। समीक्षाधीन तिमाही में इन शीर्ष सात शहरों में नए कार्यस्थल की मांग 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.34 करोड़ वर्ग फुट रही।

वेस्टियन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवास राव ने रिपोर्ट पर कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में भारतीय कार्यालय क्षेत्र में रियल एस्टेट गतिविधियों में वृद्धि देखी गई। वैश्विक महामारी के बाद से मांग उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और नई मांग बढ़कर पांच-चौथाई के उच्चतम स्तर पर रही।’’

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 1:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement