facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

देश के 6 बड़े शहरों में बढ़ेगी Office Space की मांग, 5 से 5.5 करोड़ वग्र फुट रहने की उम्मीद

Advertisement

शावादी स्थिति में यह आंकड़ा 5.5-6 करोड़ वर्ग फुट तक जा सकता है, जबकि निराशावादी परिदृश्य में यह 4.5-5 करोड़ वर्ग फुट तक गिर सकता है।

Last Updated- March 09, 2024 | 1:45 PM IST
Supply of office space decreased by 6% in 8 major cities last year, demand at all-time high बीते साल 8 प्रमुख शहरों में ऑफिस स्पेस की सप्लाई 6% घटी, मांग ऑलटाइम हाई पर

भारत के छह प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थल की मांग इस साल अच्छी रहेगी। फिक्की-कोलियर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार घरेलू और विदेशी कंपनियां अपने व्यवसाय विस्तार के लिए 2024 में 5-5.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र पट्टे पर ले सकती हैं।

छह प्रमुख शहरों बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में कार्यालय स्थल का कुल पट्टा 5.82 करोड़ वर्ग फुट था। उद्योग निकाय फिक्की और रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट में कार्यालय मांग के लिए तीन परिदृश्य दिए गए हैं – आशावादी, यथार्थवादी और निराशावादी। रिपोर्ट के अनुसार यथार्थवादी स्थिति में, इन छह शहरों में इस साल श्रेणी-क के कार्यालय स्थल का कुल पट्टा 5-5.5 करोड़ वर्ग फुट होने का अनुमान है। आशावादी स्थिति में यह आंकड़ा 5.5-6 करोड़ वर्ग फुट तक जा सकता है, जबकि निराशावादी परिदृश्य में यह 4.5-5 करोड़ वर्ग फुट तक गिर सकता है।

कोलियर्स इंडिया के कार्यालय सेवाओं के प्रमुख अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि भारत में कार्यालय स्थान की मांग 2024 में लगातार तीसरी बार पांच करोड़ वर्ग फुट से अधिक रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement