facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत और EU के बीच व्यापार और टूरिज्म बढ़ाने के लिए, एयरपोर्ट आवाजाही में ढिलाई देने की मांग

Advertisement

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Last Updated- April 20, 2023 | 10:52 PM IST
Airports
BS

एयरपोर्ट्स ऑपरेटर्स ने आव्रजन (immigration), सुरक्षा (Security) और वीजा (Visa) के आसान नियमों की मांग की है, जिससे भारत (India) और यूरोप (Europe) के बीच व्यापार और पर्यटन को लाभ मिलेगा। गुरुवार को नई दिल्ली में ईयू-इंडिया विमानन सम्मेलन (EU-India Aviation Summit) के मौके पर यह मांग की गई।

वर्ष 2022 में 69 लाख से ज्यादा यात्रियों ने भारत और यूरोप के बीच (ब्रिटेन सेमत) यात्रा की थी। एशिया प्रशांत और यूरोप में हवाई अड्डों का प्रतिनिधित्व करने वाली एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनैशनल ने संयुक्त रूप से प्रतिनिधित्व करते हुए सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण और वीजा जारी करने के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

हवाई अड्डों ने यूरोपीय संघ और भारत के बीच ‘वन-स्टॉप सुरक्षा व्यवस्था’ (OSS) की दिशा में कार्य योजना बनाने पर जोर दिया है। इस तरह का ढांचा एक-दूसरे की सुरक्षा प्रणालियों की पारस्परिक मान्यता पर आधारित होता है।

इससे हवाई अड्डों पर ट्रांजिट प्रक्रिया सुचारू हो सकती है और इससे उड़ानों के बीच आवश्यक कनेक्टिंग समय कम किया जा सकता है। वर्तमान में भारत से आने वाले बैग की यूरोप में ट्रांजिट पॉइंट पर दोबारा जांच की जाती है।

Also Read: एविएशन इंडस्ट्री सुधार के रास्ते, 2022-23 में यात्रियों की संख्या 60 फीसदी बढ़ी : रिपोर्ट

यूरोपीय संघ का सिंगापुर के साथ OSS समझौता है। इसके तहत सिंगापुर से आने वाले यात्री और बैग के लिए यूरोप की कनेक्टिंग उड़ान के वास्ते ट्रांजिट चेक पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। ACI ने अबू धाबी जैसे हवाई अड्डों में अमेरिका द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया के समान भारत और यूरोपीय संघ के बीच आव्रजन की पूर्व-मंजूरी की भी सिफारिश की है क्योंकि इससे यात्रा में आसानी होगी।

हवाईअड्डों ने प्रक्रिया को आसान बनाने का भी आग्रह किया है, जिसमें कॉन्सुलर और वीजा सेवाओं की तीव्र डिलिवरी भी शामिल है क्योंकि इससे भारत और यूरोपीय संघ के बीच लोगों की आवाजाही में सुविधा होगी और कारोबारी संबंधों तथा पर्यटन में वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement