facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

डेंगू का कहर: तीन हफ्तों में 1,000 से ज्यादा मामले, BBMP चीफ कमिश्नर को भी आया बुखार

Advertisement

बेंगलुरु में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े, पिछले साल के मुकाबले जून के आंकड़े दोगुने हुए। बीबीएमपी चीफ कमिश्नर तुषार गिरनाथ भी डेंगू से पीड़ित, घर से कर रहे हैं काम।

Last Updated- June 25, 2024 | 5:19 PM IST
Dengue

बेंगलुरु में पिछले तीन हफ्तों में डेंगू का कहर देखने को मिला है। जिसके चलते शहर में 1,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह पिछले साल जून के आंकड़ों से दोगुना है। खबरों के अनुसार बीबीएमपी के चीफ कमिश्नर तुषार गिरनाथ भी डेंगू से पीड़ित हैं।

शुक्रवार से ही गिरनाथ को हल्का बुखार था, लेकिन उन्होंने काम पर जाना जारी रखा। उन्होंने फ्रीडम पार्क में एक नई पार्किंग स्पेस के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर की सलाह मानने के बाद उन्होंने शनिवार को डेंगू का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है और वो कथिततौर पर घर से काम कर रहे हैं।

गिरनाथ को मंगलवार को वापस ऑफिस आने की उम्मीद है। बेंगलुरु बीबीएमपी के हेल्थ अफसरों का कहना है कि वो डेंगू को कंट्रोल करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए वे मच्छरों के पैदा होने को रोकने के लिए लोगों को जागरूक कर कर रहे हैं, घर-घर सर्वेक्षण कर रहे हैं और दवा का छिड़काव कर रहे हैं।

पिछले छह महीनों में शहर में 2447 डेंगू के मामले सामने आए थे, जिनमें से 1036 मामले तो सिर्फ पिछले तीन हफ्तों में ही आए हैं। महादेवपुरा और ईस्ट जोन में सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं, क्योंकि वहां ज्यादा आबादी है।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement