facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घने कोहरे की मार: दिल्ली समेत पूरे उतरी क्षेत्र में 180 से अधिक उड़ानें रद्द, सैकड़ों विमान देरी से संचालित

Advertisement

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि उत्तर भारत में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण मंगलवार को उसके 72 विमान खड़े रह गए

Last Updated- December 30, 2025 | 10:53 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उत्तरी भारत में कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को भी दिल्ली समेत पूरे उतरी क्षेत्र में 180 से अधिक उड़ान कोहरे के कारण रद्द कर दी गईं, जबकि सैकड़ों देरी से संचालित हुईं। इससे पहले, सोमवार को भी घने कोहरे की वजह से लगभग 200 विमान अपने गंतव्यों के लिए उड़ान नहीं भर पाए थे।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर खराब मौसम का सबसे अधिक असर पड़ा। सोमवार सुबह 9:35 बजे तक यहां 118 उड़ान रद्द करनी पड़ी थीं, जबकि कम से कम 16 विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया। उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कम दृश्यता के कारण सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 9:35 बजे के बीच 58 जाने वाले और 60 आने वाले विमान उड़ान नहीं भर सके। आईजीआई पर प्रतिदिन लगभग 1,360 उड़ान का संचालन होता है।

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि उत्तर भारत में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण मंगलवार को उसके 72 विमान खड़े रह गए। इसके अलावा बुधवार के लिए निर्धारित 13 उड़ान को भी मंगलवार को ही रद्द करने की घोषणा कर दी गई है।

विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के अनुसार वर्तमान में भारत भर में हर रोज लगभग 3,320 घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं, जबकि यहां से विदेशों को जाने और आने वाली उड़ानों की संख्या करीब 1,315 है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस वित्त वर्ष के लिए 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक की अवधि को विमानन संचालन के लिए शीतकालीन कोहरे का मौसम घोषित किया है। इस दौरान एयरलाइनों को कम दृश्यता में संचालन से संबंधित कैट-थ्री-बी प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य होता है। इन परिस्थितियों में उड़ान भरने के लिए विशेष रूप से विमान तैयार किए जाते हैं। साथ केवल ऐसे पायलटों को ही ड्यूटी पर लगाया जाता है जिनके पास कम दृश्यता में लैंडिंग का अनुभव होता है।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement