facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दशहरा उत्सव के बावजूद साफ हवा में सांस ले रहे लोग, दिल्ली में AQI पहले से बेहतर: गोपाल राय

Advertisement

राय ने इस सुधार का श्रेय दिल्ली सरकार के प्रयासों और जनता के समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि बिना ‘लॉकडाउन’ के यह हासिल करना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Last Updated- October 13, 2024 | 3:46 PM IST
Delhi AQI

Delhi AQI: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा उत्सव के बावजूद लोग स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘अच्छे’, ‘संतोषजनक’ और ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या बढ़ रही है, जो कहीं न कहीं प्रदूषण प्रबंधन में सुधार का संकेत है।

राय ने यह भी कहा कि दशहरा के बाद दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी से बाहर रहा, हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शहर की वायु गुणवत्ता दोपहर 12 बजे 225 अंक के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रही थी।

राय ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि हर साल दशहरा के बाद हवा की गुणवत्ता आमतौर पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की जाती थी लेकिन इस साल दिल्ली में हवा साफ रही।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्ष में दिल्ली में जनवरी से 12 अक्टूबर के बीच 200 दिन ‘अच्छी’, ‘संतोषजनक’ या ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है, जबकि 2016 में सिर्फ 109 दिन ऐसा हुआ था। राय ने कहा कि यह प्रदूषण प्रबंधन में प्रगति का एक संकेत है।

उन्होंने इस सुधार का श्रेय दिल्ली सरकार के प्रयासों और जनता के समर्थन को दिया। राय ने कहा कि बिना ‘लॉकडाउन’ के यह हासिल करना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दिल्ली में शनिवार को दशहरे के दिन एक्यूआई 155 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। मंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बिगड़ने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे की भी आलोचना की और कहा कि पार्टी को डेटा की समीक्षा करनी चाहिए।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement