facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ कार्यक्रम 11-12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होगा: प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि यह पहल उन युवाओं को राजनीति से जोड़ने के प्रयासों का हिस्सा है जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।

Last Updated- November 24, 2024 | 1:19 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: 'Lotus' blooming in Delhi, Prime Minister Modi will reach party headquarters today
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 11-12 जनवरी को दिल्ली में ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ कार्य्रकम आयोजित किया जाएगा।

मोदी ने कहा कि यह पहल उन युवाओं को राजनीति से जोड़ने के प्रयासों का हिस्सा है जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 116वीं कड़ी में मोदी ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती बहुत ही विशेष तरीके से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने की अपील की जिनके परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। ऐसे एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे। विकसित भारत युवा नेता संवाद ऐसी ही एक पहल है।’’

मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की भी सराहना की और कहा, ‘‘एनसीसी का नाम हमें स्कूल एवं कॉलेज के दिनों की याद दिलाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वयं एनसीसी कैडेट रहा हूं, इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मुझे जो अनुभव मिला वह मेरे लिए अमूल्य है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है।’’

अपने रेडियो कार्यक्रम के दौरान मोदी ने लोगों से उन प्रवासी भारतीयों की प्रेरक कहानियों का जश्न मनाने का भी आह्वान किया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया और ‘‘हमारी विरासत’’ को संरक्षित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कहानियों को ‘प्रवासी भारतीय कहानियां’ हैशटैग के साथ ‘नमो ऐप’ या ‘माईजीओवी’ पर साझा करें।’’

मोदी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने में भारत की ‘युवा शक्ति’ की करुणा और ऊर्जा सराहनीय है। इस संदर्भ में उन्होंने लखनऊ के एक युवा का उदाहरण दिया जो जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा करने में बुजुर्गों की मदद करता है।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 1:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement