facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India हादसे के बाद DGCA अलर्ट, पूरे स्टाफ को 14 जून को बुलाया गया

Advertisement

Air India Plane Crash: डीजीसीए द्वारा 13 जून को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे।

Last Updated- June 14, 2025 | 11:56 AM IST
Air India crash
Plane crashed near Ahmedabad airport

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने 14 जून, शनिवार को अपने मुख्यालय को खुले रखने का निर्देश दिया है।

डीजीसीए द्वारा 13 जून को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। आदेश में कहा गया है, “निर्णय लिया गया है कि 14.06.2025 (शनिवार) को डीजीसीए मुख्यालय खुले रहेंगे और सामान्य कार्य समय के अनुसार कार्य करेंगे।”

आमतौर पर डीजीसीए मुख्यालय सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहते हैं, जबकि शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहता है।

आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया, “नागर विमानन महानिदेशालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।”

Also Read: Air India Plane Crash: बोइंग विमान हादसे पर Airbus बोला – मुकाबले का नहीं, सुरक्षा सुधार का समय है

यह फैसला एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के हादसे के बाद लिया गया है। यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई थी।

Airbus ने कहा– Air India हादसा प्रतिस्पर्धा नहीं, सुरक्षा के लिए चेतावनी है

एयर इंडिया विमान हादसे पर विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने गंभीर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने इसे एविएशन सेक्टर के लिए एक “सुरक्षा अलार्म” बताया है और कहा है कि इस त्रासदी को किसी तरह की प्रतिस्पर्धा के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस में मीडिया से बातचीत के दौरान एयरबस के कमर्शियल एयरक्राफ्ट डिविजन के प्रमुख क्रिश्चियन शेरर ने कहा, “हमारे हर संचालन की बुनियाद सुरक्षा पर आधारित होती है। भारत में जो कुछ हुआ, वह हमारे लिए प्रतिस्पर्धी लाभ का मामला नहीं, बल्कि एक गंभीर याद दिलाने वाली घटना है।” उन्होंने कहा, “एविएशन अब इतना सुरक्षित हो चुका है कि किसी भी एक भी दुर्घटना को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

गौरतलब है कि गुरुवार को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद के घनी आबादी वाले इलाके में गिर गया था, जिसमें 240 से अधिक लोगों की जान चली गई। यह हादसा हालिया वर्षों में नागरिक उड्डयन का सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर मॉडल इस तरह की किसी दुर्घटना में पूरी तरह से तबाह हुआ है। इस विमान का सीधा मुकाबला एयरबस के A350 और A330neo जैसे मॉडलों से होता है।

Advertisement
First Published - June 14, 2025 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement