facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अधिकारी की करेगा प्रारंभिक जांच

Advertisement

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहा अधिकारी DGCA में उड़ान प्रशिक्षण संगठनों से संबंधित विभाग में था।

Last Updated- October 29, 2023 | 5:41 PM IST
DGCA

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) अपने एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप की प्रारंभिक जांच करेगी और इसका निष्कर्ष मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद अधिकारी को DGCA में दूसरे विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर DGCA और नागर विमानन मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सरकारी अधिकारी ने रविवार को कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के मानदंडों के तहत प्रारंभिक जांच की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि अधिकारी प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच करने का निर्णय करेंगे।

खबरों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहा अधिकारी DGCA में उड़ान प्रशिक्षण संगठनों से संबंधित विभाग में था।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 5:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement