facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट की घटना पर SpiceJet से रिपोर्ट मांगेगा DGCA

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 12:00 PM IST
SpiceJet

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस हफ्ते दिल्ली हवाई अड्डे पर उस घटना को लेकर स्पाइसजेट से रिपोर्ट मांगेगा, जिसमें बेंगलुरु जाने वाली उड़ान के यात्रियों को एयरोब्रिज पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और अपना अनुभव साझा किया था कि मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर एयरोब्रिज पर सह-यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था। यह वाकया स्पाइसजेट की दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान ‘एसजी 8133’ के यात्रियों के साथ हुआ।

‘एयरोब्रिज’ हवाई अड्डा के टर्मिनल से विमान के बीच एक पुल की तरह काम करते हैं। बुधवार देर शाम स्पाइसजेट ने कहा कि मौसम की गड़बड़ी के कारण उड़ान में देरी हुई, जिसके कारण आने वाले चालक दल की ड्यूटी की समय सीमा पार हो गई थी।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नियामक इस घटना को देख रहा है और “एयरलाइन से एक रिपोर्ट मांगेगा”। स्पाइसजेट ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि खराब मौसम और विमान की पिछली समय-सारिणी के कारण उड़ान में देरी हुई।

इसमें कहा गया, “इसके परिणामस्वरूप, आने वाला चालक दल बेंगलुरु के लिए बाद की उड़ान संचालित करने के वास्ते विधिक रूप से उपयुक्त नहीं था और इसके बाद दूसरी आने वाली उड़ान से चालक दल की व्यवस्था की गई जो ड्यूटी-समय सीमा के अनुसार थी।”

बयान के मुताबिक, चूंकि यात्रियों ने सुरक्षा जांच पूरी कर ली थी इसलिए उनसे ‘एयरोब्रिज’ पर इंतजार करने का अनुरोध किया गया। इसमें कहा गया है, “यात्रियों को पानी दिया गया था। वीडियो को बोर्डिंग गेट के बाहर शूट किया गया था, जिसकी पहुंच सीमित थी। उक्त उड़ान के सभी यात्रियों को ‘सर्विस रिकवरी वाउचर’ प्रदान किए गए थे।”

इसके अलावा, एयरलाइन ने कहा कि बोइंग विमान के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर औसतन ‘टर्नअराउंड’ समय 40-45 मिनट है और इस विशेष उड़ान के लिए, यह औसत समय से लगभग 20 मिनट अधिक था।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement