facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nasal Vaccine की कीमत का खुलासा, प्राइवेट अस्पतालों में देने होंगे दोगुने से अधिक दाम

Advertisement

इस बूस्टर डोज में किसी तरह की सूई का इस्तेमाल नहीं होगा और इसे नाक से दिया जाएगा और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जाएगा।

Last Updated- December 27, 2022 | 1:51 PM IST
Covid Vaccine

सरकार की तरफ से भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन iNCOVACC को ‘बूस्टर’ डोज के तौर मंजूरी देने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा कर दिया गया है।

इस बूस्टर डोज में किसी तरह की सुई का इस्तेमाल नहीं होगा और इसे नाक से दिया जाएगा और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जाएगा। साथ ही सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन का बूस्टर डोज के तौर पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल कर लिया है और अब इसकी कीमत भी तय कर दी है।

नेजल वैक्सीन CoWIN पर उपलब्ध, जनवरी के चौथे सप्ताह तक लगनी शुरू होगी

निजी अस्पतालों में इस नेजल वैक्सीन की कीमत 800 रुपये प्रति डोज होगी और बड़ी मात्रा में सरकारी खरीद के लिए इसकी कीमत 325 रुपये प्रति डोज के हिसाब से तय की गई है। यह नेजल वैक्सीन अब CoWIN पर उपलब्ध है और जनवरी के चौथे सप्ताह तक अस्पतालों में दिए जाने के लिए उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने संकेत दिया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए नाक के जरिये दी जाने वाली नेजल वैक्सीन की खरीद के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

चीन और अन्य देशों में वायरस के बढ़ते मामलों में बीच नेजल वैक्सीन अहम

बता दें कि चीन, जापान और अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया उछाल को देखते हुए भारत वर्तमान में हाई अलर्ट पर है। इससे बूस्टर डोज की मांग में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही इस वैक्सीन के लगने से दर्द भी नहीं होता है जिससे भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को अधिक लोग लगवा सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement