facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI की लाभार्थी कंपनियों से मुद्दों पर चर्चा करें संबंधित विभागः उद्योग मंत्रालय

Advertisement

सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2021 में 14 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की थी।

Last Updated- June 29, 2023 | 2:53 PM IST
PLI scheme

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे संबंधित विभागों को योजनाओं से लाभांवित होने वाली कंपनियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत होने को कहा है।

अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को पीएलआई योजना पर आयोजित एक कार्यशाला के दौरान यह सुझाव दिया गया। इस दौरान अपने क्षेत्र में पीएलआई योजना चलाने वाले विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया कि लाभार्थी कंपनियां अपना निवेश पूरा करने के साथ उत्पादन लक्ष्य भी हासिल करें। यह बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि सरकार ने पीएलआई योजना के तहत मार्च, 2023 तक मिले 3,400 करोड़ रुपये के दावों में से केवल 2,900 करोड़ रुपये का ही वितरण किया है।

सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2021 में 14 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की थी। इसके लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

एक अधिकारी ने कहा, “संबंधित मंत्रालयों को सुझाव दिया गया है कि वे पीएलआई की लाभार्थी कंपनियों को परामर्श के लिए बुलाएं और इस दौरान कोई मुद्दा उठाया जाता है तो वे इससे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को अवगत कराएं ताकि उन मुद्दों को उच्चतम अधिकारियों के साथ उठाया जा सके।”

इस योजना के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने पीएलआई लाभार्थियों से भी कहा है कि वे योजना से संबंधित किसी भी मुद्दे को संबंधित मंत्रालय या विभाग के साथ चर्चा में उठाएं। कार्यशाला में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएलआई योजना की नीतियों, प्रक्रियाओं और प्रभावशीलता के बारे में उद्योग जगत से प्रतिक्रिया और सहयोग देने का अनुरोध किया।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement